
क्रांतिकारी न्यूज़
Ahmedabad Air India Plane Crash Report: रिपोर्ट में कहा गया है कि अब जांच अधिकारी फाइनल रिपोर्ट की ड्राफ्ट तैयार करने में लगे हैं। अमेरिकी विशेषज्ञ जो जांच में मदद कर रहे हैं उन्होंने जांच के परिणामों को एक बड़ी कामयाबी बताया है।
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमाम हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने पाया कि यह आपदा किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुई थी, बल्कि यह एक “जानबूझकर किए गए काम” का परिणाम थी। इटली के डेली न्यूज पेपर कोरिएरे डेला सेरा ने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच हुई ताजा बातचीत से वाकिफ दो सोर्स के हवाले से यह रिपोर्ट दी।
फ्यूल सप्लाई बंद होने से क्रैश हुआ
हालांकि, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन की ऑफिशियल रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। इटलियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जांचकर्ताओं ने यह पाया कि जून 2025 में हुआ क्रैश, जिसके संबंध में यह बताया गया था कि इंजन तक फ्यूल सप्लाई बंद होने से क्रैश हुआ था, वो कोई तकनीकी फेलयर की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझ कर किए गए काम की वजह से हुआ था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब जांच अधिकारी फाइनल रिपोर्ट की ड्राफ्ट तैयार करने में लगे हैं। अमेरिकी विशेषज्ञ जो जांच में मदद कर रहे हैं उन्होंने जांच के परिणामों को एक बड़ी कामयाबी बताया है।
बता दें कि बीते साल जून में एयर इंडिया द्वारा संचालित बोइंग 787 ड्रीमलाइनर टेक ऑफ के कुछ ही समय बाद क्रैश कर गई थी। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में विमान सवार लोगों के साथ ही उस मेडिकल स्टूडेंट्स भी थे, जिनके हॉस्टल बिल्डिंग में विमान जा गिरा था।
आखिरी कॉकपिट बातचीत का जिक्र
जुलाई 2025 में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी किए गए प्राथमिक रिपोर्ट में एक पायलट के फ्यूल कंट्रोल बंद करने के बारे में आखिरी कॉकपिट बातचीत का जिक्र किया गया। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में, एक पायलट को यह पूछते हुए सुना गया, “तुमने (फ्यूल) क्यों बंद कर दिया?” दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया।”





