Homeरायगढ़सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री : प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली...

सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री : प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के मार्ग पर गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर जीवर्धन चौहान, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, रत्थू गुप्ता, अरूण कातोरे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read