Homeछत्तीसगढ़नक्‍सलवाद पर प्रहार जारी : सुधाकर के बाद मारा गया 25 लाख...

नक्‍सलवाद पर प्रहार जारी : सुधाकर के बाद मारा गया 25 लाख का इनामी नक्‍सली भास्कर

क्रांतिकारी संकेत
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ नेशनल पार्क के इलाके में जारी है. गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था. आज की मुठभेड़ में भी एक बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवान की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को अंजाम दे रही है. इस दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. नक्सल विरोधी अभियान में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया गया है. फिलहाल मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

बता दें कि गुरुवार को इसी क्षेत्र में मुठभेड़ में जवानों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर नक्सली लीडर सेंट्रल कमेटी के मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मार गिराया था. वह छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र का वांटेड था. सुधाकर पर तीनों राज्यों को मिलाकर एक करोड़ का इनाम था।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read