
क्रांतिकारी न्यूज़
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। नशे के खिलाफ एक माह में 120 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई।

गांजा समेत अन्य सूखे नशे बेचने वाले 60 से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया। इनमें खमतराई इलाके के 15 गांजा तस्करों को भी पुलिस ने जेल भेजा। उनके जेल जाने के बाद खाली पड़े मकानों पर पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर बुलडोजर चलवा दिया। यहां 15 से ज्यादा मकान ढहा दिए गए। पुलिस की कार्रवाई के डर से कई लोग रायपुर छोड़कर भाग गए हैं।





