Homeरायगढ़जिले नहीं थम रहे सड़क हादसे, फिर खून से सनी सड़क :...

जिले नहीं थम रहे सड़क हादसे, फिर खून से सनी सड़क : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़।
जिले में सडक़ हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात, घड़घोड़ा-पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के सामारूमा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय राकेश यादव की मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रेलर मौके से फरार हो गया, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के शव को सडक़ पर रखकर चक्काजाम कर दिया है।

कुछ ग्रामीणों के अनुसार, जिस ट्रेलर से यह हादसा हुआ, वह सडक़ किनारे खड़ी थी और उसे ‘ब्रेकडाउन’ बताया जा रहा था। बाइक सवार राकेश यादव ने खड़ी ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि दुर्घटना के तुरंत बाद, ‘ब्रेकडाउन’ ट्रेलर मौके से फरार हो गई। इस घटना ने सडक़ किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ट्रेलर वास्तव में ब्रेकडाउन नहीं थी, बल्कि ड्राइवर ने अपनी सुविधा के अनुसार उसे सडक़ पर खड़ा कर दिया था, जिसकी वजह से एक निर्दोष युवक की जान चली गई। सडक़ किनारे इस तरह से खड़े वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं।

दो लाख मुआवजा देने की घोषणा
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। स्थिति को नियंत्रित करते हुए शासन की ओर से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read