Homeविविधईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ पर US का हवाई हमला, ट्रंप का दावा-...

ईरान के ‘क्राउन ज्वेल’ पर US का हवाई हमला, ट्रंप का दावा- ईरान के सैन्य ठिकाने नष्ट..

क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने ईरान के खर्ग आइलैंड पर स्थित सैन्य ठिकानों पर भीषण बमबारी की. उन्होंने दावा किया कि इस अभियान में द्वीप पर स्थित सभी सैन्य ठिकाने पूरी तरह नष्ट हो गए. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह हमला उनके आदेश पर किया गया था और यह क्षेत्र के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक था. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अभी मेरे निर्देश पर, अमेरिकी सेनाओं ने मध्य पूर्व के इतिहास के सबसे ताकतवर हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के खर्ग द्वीप के सभी सैन्य लक्ष्य पूरी तरह नष्ट कर दिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने द्वीप पर तेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को नहीं नष्ट करने का फैसला किया.’

फारस की खाड़ी में स्थित खार्ग आइलैंड को ईरान की तेल आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. ईरानी तट से करीब 25–30 किलोमीटर दूर स्थित इस द्वीप से देश के लगभग 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात किया जाता है. खार्ग आइलैंड पर नियंत्रण हासिल करना अमेरिका को तेहरान के साथ किसी भी बातचीत में बड़ा रणनीतिक लाभ दे सकता है, क्योंकि यह द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था का ‘मुख्य केंद्र’ है.

ट्रंप ने कहा कि मेरे निर्देश पर, अमेरिका के केंद्रीय कमान ने मिडिल ईस्ट के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया. जिसमें ईरान के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने, खर्ग आइलैंड पर स्थित हर टारगेट को पूरी तरह से खत्म कर दिया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, ‘शालीनता के कारणों से मैंने आइलैंड के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट न करने का फैसला किया है. लेकिन अगर ईरान या कोई अन्य स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही में बाधा डालता है, तो मैं तुरंत इस फैसले पर दोबारा विचार करूंगा.’

ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान या कोई अन्य व्यक्ति होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के स्वतंत्र और सुरक्षित आवागमन में बाधा डालने का कोई भी प्रयास करता है, तो मैं तुरंत इस निर्णय पर पुनर्विचार करूंगा. अपने पहले कार्यकाल के दौरान और वर्तमान में भी, मैंने हमारी सेना का पुनर्निर्माण करके उसे दुनिया की सबसे घातक, शक्तिशाली और प्रभावी सेना बना दिया है.

उन्होंने ईरान की सेना और उसके सहयोगियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी भी दी. ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े सभी लोगों के लिए यह बुद्धिमानी होगी कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश के बचे-खुचे हिस्से को बचा लें, जो कि बहुत कम है.

खर्ग द्वीप, जो ईरान के उत्तरी फारस की खाड़ी में स्थित है, ईरान के कच्चे तेल का लगभग 90% निर्यात संभालता है. यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से लगभग 483 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में है और लगभग 24 किलोमीटर मुख्य भूमि से दूर है. मीडिया के मुताबिक, यहां एक दिन में लगभग 70 लाख बैरल तेल लोड करने की क्षमता है.

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read