
क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। पुसौर तहसील के ग्राम पंचायत केशला उचित मूल्य की दुकान में भ्रष्टाचार एवं राशन देने में गड़बड़ी की शिकायत लेकर गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन दिया है, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत केशला के आश्रित गांव डूमरमुड़ा के राशन दुकान में तीन माह के राशन के बजाय सिर्फ 2 माह का राशन ही दिया जा रहा है।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत केशला आश्रित ग्राम डूमरमुडा में शास उचित मूल्य दुकान का संचालन सस्वती स्व सहायता महिला समूह के अध्यक्ष चम्पा चौहान के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राशन कार्ड धारियों से तीन माह का पंचिंग कराया जा रहा है एवं दो माह का ही राशन वितरण किया जा रहा है, शेष माह का राशन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही पिछले माह का भी राशन वितरण नहीं हुआ है। राशन कार्ड धारियों को ऐसे ही हर माह राशन वितरण में गड़बड़ी कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने उक्त सस्वती स्व सहायता महिला समूह के उचित मूल्य राशन दुकान की जांच करने एवं राशन कार्ड धारियों को उचित समय में राशन दिलवाने की मांग की गई है।





