
क्रन्तिकारी संकेत न्यूज़
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से शुरू हुआ। सोमवार को बजट सत्र में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कवासी लखमा जैसे ही सदन में पहुंचे उन्होंने सत्ता पक्ष के कई नेताओं को गले लगाया। कवासी लखमा करीब एक साल के बाद सदन की कार्रवाई में शामिल होने पहुंचे हैं।
लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सदन पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा नेताओं से गले मिलकर मुलाकात की। उन्होंने अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम और धर्मजीत सिंह को गले लगाया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी से हाथ मिलाया। अजय चंद्राकर ने दोनों हाथ फैलाकर उनका स्वागत किया।





