Homeरायगढ़जूटमिल क्षेत्र में संचालित शराब दुकान हटाने महिलाओं ने खोला मोर्चा, जमकर...

जूटमिल क्षेत्र में संचालित शराब दुकान हटाने महिलाओं ने खोला मोर्चा, जमकर हंगामा, आबकारी विभाग ने मांगी दो दिन की मोहलत

क्रांतिकारी संकेत
रायगढ़। 
जूटमिल क्षेत्र में संचालित शराब दुकान हटाने को लेकर बुधवार को इलाके की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाएं दुकान के सामने पहुंची और दुकान हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगी। महिलाओं के विरोध की सूचना मिलने पर जूट मिल पुलिस और आबकारी अमला मौके पर पहुंचा औऱ महिलाओं को समझाइश देकर किसी तरह शांत कराया गया।

दरअसल बुधवार की सुबह जूटमिल क्षेत्र में स्थित पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड में नगर निगम की टीम ने ठेले गुमटियों को उठवा कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम के तोडफ़ोड़ अभियान के दौरान ही स्थानीय महिलाएं क्षेत्र में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग करने लगी। महिलाएं शराब दुकान के सामने इक_ा हो गई और दुकान का विरोध करने लगी। सुबह दुकान भी खोलने नहीं दिया गया। महिलाओं का कहना था कि शराब दुकान की वजह से इलाके में शराब खोरी बढ़ रही है, पति बच्चे शराब पी रहे हैं, परिवार तबाह हो रहा है। उन्होंने कई बार शराब दुकान हटाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं ठेले गुमटी भी शराब दुकान की वजह से ही लग रहे हैं। ऐसे में आज वे इसका विरोध कर रही हैं। वहीं शारब दुकान के विरोध की सूचना मिलते ही पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पंहुची औऱ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को किसी तरह समझाइश देकर शांत कराया तब कहीं जा कर शराब दुकान खुल सकी।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read