अवैध विदेशी मदिरा एवं महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

रायगढ़/ कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर 10 एवं 11 मई को रायगढ़ शहर और खरसिया क्षेत्र में दबिश देकर विदेशी मदिरा एवं अवैध महुआ शराब जब्त की गई तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त रायगढ़ (शहर) की टीम ने गांधीनगर, थाना-जूटमिल निवासी अघनमति महिलांगे के कब्जे से 48 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की जब्त की। जब्त शराब की मात्रा 8.280 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत 5 हजार 520 रुपये बताई गई है। वहीं आबकारी वृत्त खरसिया अंतर्गत अलग-अलग कार्रवाई में रतन महका निवासी तुलसीराम साहू के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब तथा घघरा निवासी बोटलाल सारथी के पास से 11 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में जब्त शराब की कुल कीमत 4 हजार 200 रुपये आंकी गई है। आबकारी विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल किया गया। आबकारी अधिकारी ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-21 at 2.43.56 PM
Screenshot 2026-09-19 132312
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 3; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0051,0.0000;
brp_del_sen: 0.1300,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:08:29 13:32:26;
module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 166.66107;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;
my-collage

Most Read