5 दिन के अंदर दूसरी बार बढ़े दाम
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर दिल्ली में डीजल की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटरचार महानगरों में पेट्रोल डीजल के नए रेट
| महानगर | पेट्रोल (₹/लीटर) | पेट्रोल में बढ़ोतरी | डीज़ल (₹/लीटर) | डीज़ल में बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | 98.64 | 87 पैसे | 91.58 | 91 पैसे |
| मुंबई | 107.59 | 91 पैसे | 94.08 | 94 पैसे |
| कोलकाता | 109.70 | 96 पैसे | 96.07 | 94 पैसे |
| चेन्नई | 104.49 | 82 पैसे | 96.11 | 86 पैसे |
क्यों बढ़ रहें पेट्रोल-डीजल के दाम
आपको बता पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने (Petrol Diesel Price Hike) के पीछे का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट तनाव माना जा रहा है। इसके असर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गौरतलब है ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब 30 डॉलर बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।कंपनियों के घाटे की भरपाई आम जनता से
आपको बता दें कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के कारण (Petrol Diesel Price Hike ) तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है। जिसकी वसूली आम जनता से की जा रही है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।सरकारी कंपनियों को हर महीने 30 हजार करोड़ का नुकसान, भरपाई जनता से
सरकारी तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई आम जनता से वसूली जा रही है। यही कारण है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन तीन रुपए का इजाफा कर दिया गया है। आपको बता दें सरकार के अनुसार तेल कंपनियों को हर महीने 30 हजार करोड़ का घाटा हो रहा था। सरकार का ऐसा कहना है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घाटे में चल रही थीं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर हर महीने करीब ₹30,000 करोड़ का नुकसान हो रहा है।पेट्रोल बढ़ने से अब क्या होगा असर
आपको बता दें लगातार इस तरह बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के असर से अब माल ढुलाई बढ़ सकती है। जिसका सीधा असर आम बजट पर पड़ेगा। एक ही हफ्ते में ईंधन के दामों में कुल मिलाकर करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी (Cumulative Hike) से माल ढुलाई बढ़ सकती है। जिससे हर चीज महंगी होगी। आम इससे केवल आम जनता पिसेगी। इसी के असर से आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामानों के परिवहन की लागत बढ़ेगी। इसका असर ये होगा कि आने वाले सप्ताह में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) में एक बार फिर बड़ा उछाल आ सकता है।| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| इंदौर | ₹110.68 | ₹186.60 |
| भोपाल | ₹110.69 | ₹186.56 |
| उज्जैन | ₹111.05 | ₹186.94 |
| जबलपुर | ₹110.66 | ₹186.58 |
| ग्वालियर | ₹110.57 | ₹186.48 |
| सिंगरौली | ₹110.79 | ₹186.72 |