विधायक-महापौर बाहर: प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए क्षेत्रीय विधायक और नगर निगम के महापौर के नामों को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

रायपुर। रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का नाम नहीं है। यही नहीं, एम्स सलाहकार समिति के सदस्य सांसद विजय बघेल, विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे का भी नाम अतिथियों की सूची में शामिल नहीं है। इसे लेकर भाजपा और नेताओं के समर्थकों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आगामी दो सितंबर को रायपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गत दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने एक उच्च स्तरीय बैठक भी ली थी, जिसमें निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक मिनट टू मिनट कार्यक्रम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इस बैठक में एम्स के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद जो आमंत्रण पत्र सामने आया है, उसमें राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, एम्स रायपुर के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संजीव हांडा और कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) के नाम अंकित हैं। आमंत्रण पत्र को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए लिख रहे हैं कि सांसद और विधायकों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी, किंतु यह जानकारी किसे दें और कौन सुनवाई करेगा? इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता परेशान हैं, इसलिए मीडिया तक जानकारी पहुंचा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि करीब सालभर से भाजपा संगठन के नेताओं की राज्य  सरकार और केंद्रीय नेतृत्व से छत्तीसगढ़ में ऐसी परिस्थितियों के निराकरण को लेकर एक दूरी बन गई है। भाजपा संगठन के नेता केवल डेली दिल्ली रिपोर्ट भेजकर इतिश्री कर लेते हैं, क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व ने सत्ता के कामकाज में हस्तक्षेप से मना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.
rahul gandhi
aiims-01
WhatsApp Image 2026-08-21 at 1.06.48 PM

Most Read