रायपुर में भारतीय महिला टीम का 'क्लीन स्वीप'; जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदकर जीती टी20 सीरीज....

इंडियन विमेंस टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला  भी जीत लिया है। तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया है। तीनों मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए। तीसरे मैच में मंगलवार को मेहमान टीम को 92 से रन से हराया। मैच के बाद मीडिया से चर्चा में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अब क्रिकेट के जानकार इसे कप्तान से हटाने या छोड़ने से जोड़कर देख रहे हैं।

शेफाली और हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी

रायुपर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाए। शेफाली ने 37 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत 41 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में नंदनी शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए।

हरमनप्रीत ने 41 गेंदों पर बनाए नाबाद 91 रन

हरमनप्रीत कौर ने अपनी पारी में शानदार आक्रामक बल्लेबाजी की। एक समय वह 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए। उन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 91 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 221.95 का रहा। हरमनप्रीत ने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी की। भारतीय टीम ने पारी के आखिरी पांच ओवर में 62 रन बनाए, हालांकि इस दौरान चार विकेट भी गंवाए।

शेफाली वर्मा ने खेली तूफानी पारी

भारत की पारी की शुरुआत शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ने की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। अनुष्का ने 20 गेंदों पर 28 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और एक छक्का शामिल था। वह 5.2 ओवर में आउट हुईं। इसके बाद शेफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 37 गेंदों पर 69 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 186.49 रहा। भारत की घरेलू टी-20 में सबसे बड़ी जीत इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने घरेलू मैदान पर टी-20 में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने 2016 में बांग्लादेश को 72 रन से हराया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ 92 रन की जीत ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
India vs Zimbabwe Women T20v
मुकाबले में नाबाद 91 रन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर मीडिया से चर्चा के दौरान भावुक हुईं।

भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर 

मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान हरमनप्रीत कौर भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। यह कप्तानी छोड़ने के बाद उनकी पहली सीरीज थी। 6 अक्टूबर को उन्होंने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद स्मृति मंधाना को नया कप्तान बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search