राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आज पुणे में आयोजित होना है. कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले कॉलेज परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं. शिवाजीनगर स्थित सीओईपी कॉलेज के हॉस्टल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.
राहुल गांधी के 22 अगस्त को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों और रील्स बनाने को लेकर छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हुई.
विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटील और विश्वजीत कदम धरने पर बैठ गए. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया. इस मारपीट में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है. दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया.
घटना को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई