कर्नाटक मंत्री का बड़ा बयान: 'इस्लाम को बताया दूसरे धर्मों से श्रेष्ठ', बीजेपी ने खोला मोर्चा..........

 कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायारेड्डी ने इस्लाम को सभी धर्मों से श्रेष्ठ बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुस्लिम समुदाय (Muslim community) के लिए आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे बसवराज रायरेड्डी ने कहा कि इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ है। इस्लाम एक महान धर्म है जो मानवता की शिक्षा देता है। वहीं सबको मस्जिद जाना चाहिए।

मंत्री बसवराज रायरेड्डी के इस बयान पर अब बीजेपी भड़क गई है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है और उनके माफी की मांग की है। बीजेपी ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री इस्लाम को सब धर्मों में श्रेष्ठ बताकर अन्य धर्मों को नीचा दिखा रहे हैं। बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी की मांग की है। दरअसल मंत्री बसवराज रायरेड्डी विगत शनिवार को कोप्पल जिले कुकनूर में मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इस्लाम को दूसरे धर्मों से बेहतर बताते हुए ये भी कहा कि वो मक्का जाना चाहते हैं, लेकिन गैर-मुस्लिम होने के कारण वह वहां नहीं जा सकते। उन्होंने कहा ‘इस्लाम दुनिया का सबसे वैज्ञानिक और महानतम धर्म है. मेरी इच्छा है कि मैं कम से कम एक बार हज यात्रा पर जाऊं’। उन्होंने ये भी कहा कि समाज में इस्लाम को लेकर गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं।

इस्लाम के बारे में गलत धारणाएं फैलाई जा रहीं

उन्होंने कहा कुरान केवल मुसलमानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका अध्ययन हर कोई कर सकता है। उन्होंने कहा कि ‘पैगंबर मोहम्मद ने कुरान को पूरी दुनिया को दिया है। कोई भी कुरान पढ़ सकता है। मैं भी कुरान का अध्ययन करने के लिए तैयार हूं। मंत्री ने कहा कि वह अक्सर मठों और मंदिरों में नहीं जाते हैं, लेकिन सभी धर्मों की शिक्षाओं का सम्मान करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा ‘इस्लाम मानवता से परिपूर्ण एक महान धर्म है, लेकिन समाज में इस्लाम के बारे में गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं। यह धर्म सिखाता है कि मनुष्य को समाज में कैसे रहना चाहिए।

सीएम शिवकुमार को भी घेरा

कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवकुमार से पूथा कि क्या आपकी कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी सोच का कोई अंत नहीं है? आप मंदिरों में जाते हैं और कैमरों के सामने भक्ति दिखाते हैं, लेकिन जब आपके अपने मंत्रिमंडल के मंत्री सनातन हिंदू धर्म और मंदिरों के खिलाफ अपमानजनक बयान देते हैं तो आप चुप क्यों रहते हैं?

अब मंत्री ने दी सफाई

इस्लाम धर्म को लेकर दिए गए विवादित बयान के तुरंत बाद उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायारेड्डी की सफाई भी आ गई। उन्होंने अपने बयान को सही ठहराते हुए कहा कि गलत बयानी तब है जब वो किसी अन्य धर्म को कमतर बताएं, सभी धर्म महान है और मीडिया को ऐसे बयानों की समीक्षा करने से पहले सन्दर्भ को जरूर समझना चाहिए। बसवराज राया रेड्डी ने कहा- “यह कहने में क्या गलत है कि इस्लाम एक महान धर्म है? मैंने कहा कि इस्लाम में कुछ महान मूल्य और विचार हैं। मैंने यह नहीं कहा कि कोई दूसरा धर्म कमतर है। मैंने बस इतना कहा कि इस्लाम में कुछ सराहनीय गुण हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने दूसरे धर्मों को बुरा कहा। सभी धर्म महान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

Basavaraj-Rayareddy-Praises-Islam
WhatsApp Image 2026-08-25 at 9.17.05 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-25 at 2.55.14 PM (2)
image-27-7

Most Read