जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब...... राष्ट्रपति के नाम एक हस्ताक्षर अभियान को मिला समर्थन 3000 से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर.....

रायगढ़। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नव निर्माण संकल्प समिति ने धार्मिक आस्था को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ते हुए गांधी प्रतिमा के पास नि:शुल्क चाय सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस पहल को शहरवासियों और श्रद्धालुओं का उत्स्फूर्त राष्ट्रपति के नाम एक हस्ताक्षर अभियान को समर्थन मिला और 1 दिन में ही लगभग 3000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर पत्र में अपना हस्ताक्षर करके समिति को अपना समर्थन दिया है। एक ओर जहां लोगों ने नि:शुल्क चाय सेवा का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं, राहगीरों, युवाओं और शहरवासियों की आवाजाही रही। समिति के सदस्यों ने लोगों को चाय वितरित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया। चाय की एक प्याली के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। आस्था के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश नव निर्माण संकल्प समित के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने जन्माष्टमी के धार्मिक पर्व को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दें और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में चलाए जा रहे महामहिम राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान में नागरिकों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने अभियान के प्रति अपनी रुचि दिखाई और पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने की इस पहल की सराहना की। पर्यावरण बचाना किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी :- रामचंद्र शर्मा शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन पर्व है और भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रकृति, जीव-जंतुओं और समस्त सृष्टि के प्रति संवेदनशील रहने की प्रेरणा देता है। इसलिए इस पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान से जोड़ना हमारे लिए सेवा और संस्कार दोनों का विषय है। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल लोगों को चाय पिलाना नहीं था, बल्कि एक कप चाय के बहाने लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना था। आज जिस तेजी से पर्यावरणीय चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे समय में हर नागरिक को अपनी भूमिका समझनी होगी। हम चाहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी अभियान या कार्यक्रम का विषय न रहे, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का संकल्प बने।” रामचंद्र शर्मा ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम नागरिकों की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। “एक व्यक्ति का हस्ताक्षर छोटा कदम लग सकता है, लेकिन जब लाखों लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए एक साथ आवाज उठाते हैं तो वह एक मजबूत जनसंकल्प बन जाता है। हमारी कोशिश है कि रायगढ़ से पर्यावरण संरक्षण की ऐसी सकारात्मक मुहिम खड़ी हो, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी हो।” उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “पेड़ लगाना, पेड़ों को बचाना, जलस्रोतों की रक्षा करना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना—ये छोटे-छोटे प्रयास मिलकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।” कई महीनों से जारी है हस्ताक्षर अभियान — दीपक मंडल नव निर्माण संकल्प समिति के सचिव दीपक मंडल ने बताया कि शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह हस्ताक्षर अभियान पिछले कई महीनों से निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस जनसंकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित चाय सेवा के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसे शहरवासियों का सकारात्मक समर्थन मिला। सेवा भी, संस्कार भी और पर्यावरण संरक्षण भी आयोजन की सफलता पर नव निर्माण संकल्प समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं, शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह पहल धार्मिक आस्था के साथ “सेवा भी, संस्कार भी और पर्यावरण संरक्षण भी” का प्रभावी संदेश देने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-05 at 1.26.10 PM
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.59.19 PM
ed ed ed
Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.

Most Read