सोमवार (Monday) 21 सितंबर तेलंगाना (Telangana News) में बड़ा हादसा हो गया। जहां आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS )के स्पेशल न्यूबॉर्न (Newborn Baby) केयर यूनिट में आग लगने के बाद अब तक तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है।
आपको बता दें मृतकों मेंं 5 दिन का बच्चा भी शामिल है। हादसा मंगलवार का तड़के बताया जा रहा है।
हादसे के दौरान आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई है। इसी दौरान कई बच्चों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया। तभी इलाज के दौरान एक बच्चे ने और दम तोड़ दिया। जिसके बाद हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
20 से ज्यादा बच्चे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट
आपको बता दें हादसा सोमवार देर रात करीब 11:40 बजे का बताया जा रहा है। जहां SNCU वार्ड में AC यूनिट में खराबी के बाद आग लग गई और पूरे वार्ड में धुआं छा गया। हादसे के समय उस वार्ड में 24 बच्चे भर्ती थे।
आग लगने के बाद अस्पताल के स्टाफ ने फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीम के साथ मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई तो वहीं 20 से ज्यादा बच्चों को इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और आसपास के दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया।
AC में खराबी के बाद वार्ड में भर गया था धुआं
अदिलाबाद कलेक्टर के अनुसार AC में खराबी के बाद आग लगने की बात सामने आई। इसमें रेस्क्यू के दौरान करीब 26 हफ्ते के एक प्रीमैच्योर बच्चे की मौत हो गई तो वहीं बाकी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रहे निजामाबाद में एक और मासूम की मौत की जानकारी मिली। पहले भी एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। ऐसे करके करीब 3 बच्चों की कुल अभी तक मौत हो चुकी है।