परीक्षा 2026 की नई तारीख घोषित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अब एग्जाम अगले महीने यानी 21 जून को होगा। बता दें पेपर लीक होेने के चलते बीते महीने 3 मई को हुई परीक्षा रद्द हो गई थी। जिसके बाद अब नई तारीख घोषित कर दी गई है।
NEET परीक्षा 2026 की नई तारीख घोषित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अब एग्जाम अगले महीने यानी 21 जून को होगा। बता दें पेपर लीक होेने के चलते बीते महीने 3 मई को हुई परीक्षा रद्द हो गई थी। जिसके बाद अब नई तारीख घोषित कर दी गई है।नई परीक्षा तारीखों के ऐलान के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NEET परीक्षा को लेकर कई बड़े फैसलों और सुधारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने माना- NEET पेपर लीक हुआ था
धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बावजूद कमान श्रृंखला में सेंध लगी, जिसकी जांच अब CBI कर रही है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और इस बार जांच एजेंसी मामले की तह तक जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।