भूकंप से वेनेजुएला में आपातकालीन प्रभाव
दक्षिण अमेरिका के 8 देश मदद के लिए आगे आए
वेनेजुएला में भूकंप ने तबाही मचा दी है। अभी तक 32 हजार से ज्यादा लोगों के मरे होेने की आशंका जताई जा रही है। यहां का ला गुएरा डिजास्टर जोन घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें वेनेजुएला की एक्टिंग प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज ने उत्तरी इलाके में स्थित तटीय राज्य ला गुएरा को भूकंप से सबसे प्रभावित राज्य घोषित किया है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है यहां कई बिल्डिंग्स तबाह हो गई हैं।भूकंप के कारण और सुरक्षा उपाय
वेनेजुएला भूकंप के बाद बिजली ठप, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद राजधानी कराकस में जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि सुरक्षा कारणों से कराकस और पड़ोसी मिरांडा राज्य में मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरुवार सुबह कराकस के पश्चिमी हिस्सों में अंधेरा पसरा रहा। भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई पानी की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और जलापूर्ति बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त इमारतों का निरीक्षण, मलबा हटाने और फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।विश्व के सबसे बड़े भूकंप