बकरीद के कारण CUET UG 2026 परीक्षा स्थगित, छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, नई डेट आएगी जल्द...

CUET UG 2026 की 28 मई को होने वाली परीक्षा बकरीद की तारीख बदलने के कारण स्थगित कर दी गई है। NTA ने नोटिफिकेशन जारी किया है और हेल्पलाइन नंबर भी दिया है। संशोधित शेड्यूल जल्द जारी होगा, बाकी परीक्षाएं पहले की तरह होंगी।

देशभर में 28 मई को होने वाली CUET UG 2025 एग्जाम को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्थगित कर दिया है। बकरीद (ईद-इल-जूहा) की छु्टी की तारीख में बदलाव को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि 28 को मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 की दोनों शिफ्ट की परीत्रा अब आयोजित नहीं होगी। एजेंसी के अनुसार  ईद-उल-ज़ुहा की छुट्टी 27 मई की जगह 28 मई को होने के कारण ये निर्णय लिया गया है। एजेंसी ने कहा कि CUET UG 2026 का संशोधित शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। परीत्रा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 11 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित होनी थी, जिसमें केवल 28 मई को परीक्षा स्थगित की गई है। बाकी सभी तारीखों की परीक्षाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन सुविधा

NTA ने उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 जारी किया है। इसके अलावा छात्र ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट औऱ CUET पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

CUET UG परीक्षा का महत्व

CUET UG (Common University Entrance Test Undergraduate) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके आधार पर देश की केंद्रीय यूनिवर्सिटी जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया में दाखिला मिलता है. इसके अलावा कई राज्य, डीम्ड और निजी यूनिवर्सिटी भी इसी स्कोर का उपयोग कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-05 at 1.26.10 PM
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.59.19 PM
ed ed ed
Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.

Most Read