रायगढ़ । जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शिरकत करेंगे. वहीं तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगी.
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर भी जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता तथा पदाधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं.