सराहनीय पहल: शिक्षक कृष्ण कुमार ने 10 साल से थाम रखा है जरूरतमंद छात्राओं का हाथ, दे रहे मुफ्त किताबें....

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा के प्रति समर्पित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में पदस्थ शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे लगातार 10 वर्षों से छात्राओं के हित में निःस्वार्थ सेवा कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्राओं को हर साल निःशुल्क पुस्तक, परीक्षाबोध, परीक्षासार, गाइड एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इस साल भी इस अभियान के अंतर्गत शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे ने कक्षा 11वीं के 22 स्टूडेंट्स एवं 12वीं की 25 छात्राओं को जीवविज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों की पुस्तक, परीक्षाबोध, गाइड एवं अन्य उपयोगी अध्ययन सामग्री निःशुल्क वितरित किया। कक्षा 9वीं के 20 स्टूडेंट्स एवं 10वीं की 26 निर्धन एवं जरूरतमंद छात्राओं को भी परीक्षाबोध, परीक्षासार, गाइड एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क प्रदान की गई।
केवल पुस्तक वितरण ही नहीं, बल्कि छात्राओं को मोटिवेशनल स्पीच (प्रेरणादायी व्याख्यान) के माध्यम से शिक्षक कुर्रे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर छात्राओं को प्रेरित भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस सेवा का उद्देश्य यह है कि कोई भी छात्रा केवल आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। प्रत्येक छात्राएं अपने सपनों को साकार कर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। शिक्षा सबसे बड़ा दान है और एक छात्रा को शिक्षित करना पूरे समाज को शिक्षित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-21 at 2.43.56 PM
Screenshot 2026-09-19 132312
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 3; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0051,0.0000;
brp_del_sen: 0.1300,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:08:29 13:32:26;
module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 166.66107;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;
my-collage

Most Read