अमेरिका ने Strait of Hormuz में स्थित ईरान के कश्म दीप पर सीमित हमला किया है. अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (मिडटर्म इलेक्शन) से ठीक पहले हुए इस हमले को अमेरिकी अधिकारियों ने अपने जहाजों की सुरक्षा और बचाव के कदम के रूप में बताया है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को कश्म दीप पर एक के बाद एक पांच धमाके सुने गए और दो विमान भी देखे गए.
यह दीप रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है, जहां बड़ा भूमिगत मिसाइल ठिकाना, नौसैनिक अड्डा और अलवणीकरण संयंत्र मौजूद हैं.
हमले के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के साथ बातचीत में प्रगति का दावा किया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान जल्द से जल्द समझौता चाहता है और यह संभव है.
साथ ही ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि अब ईरान के साथ कोई लड़ाई नहीं चल रही है.
वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि अब गेंद अमेरिका के पाले में है और अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करनी चाहिए. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी दोहराया कि उनका देश बातचीत के जरिए तनाव सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह दुश्मनों के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगा.