गंगा नदी के बीच युवकों की नॉनवेज पार्टी, BJP पार्षद की नाव पर छलके जाम...

सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो करीब छह महीने पुराना है। वीडियो में कुछ युवक गंगा नदी के बीच नाव पर नॉनवेज पार्टी करते दिखाई दे रहे थे।

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर नॉनवेज पार्टी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र की पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो करीब छह महीने पुराना है। वीडियो में कुछ युवक गंगा नदी के बीच नाव पर नॉनवेज पार्टी करते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान शराब का सेवन भी किया जा रहा था।

पूरा मामला क्या है?

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस नाव पर पार्टी की जा रही थी, वह भाजपा पार्षद सत्यनारायण साहनी की है। पुलिस ने फिलहाल उस नाव को सीज कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो में थाना रामनगर निवासी दीपक कुमार, नाव चालक अजय साहनी, डोमरी रामनगर निवासी अरुण कुमार साहनी, वाराणसी के अनुराग निषाद और रामनगर निवासी राहुल साहनी दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। हालांकि, वहां से सभी को जमानत मिल गई और वे रिहा हो गए। इससे पहले भी गंगा नदी से ऐसे वीडियो सामने आए हैं जहां पर कुछ युवकों ने बीयर का सेवन किया है। तब पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से वो मुद्दा गरमा जरूर गया था। अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Most Read