रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के युवाओं को अराजकता की राजनीति में शामिल करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि CJP से जुड़े नेता बांग्लादेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से प्रेरणा लेकर भारत में भी सत्ता परिवर्तन यानी 'रेजीम चेंज' की बात कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश से प्रेरणा लेने और सरकार गिराने जैसी बातें सार्वजनिक रूप से कही हैं।
युवाओं के इस्तेमाल करने पर भी चिंता जताई
रक्षा मंत्री ने इन बयानों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना और देश में अस्थिरता पैदा करना है।
उन्होंने युवाओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने को लेकर भी चिंता जताई।