Homeराष्ट्रीयप्लास्टिक का गोदाम, मौत का सामान: दिल्ली में धधकती आग ने ली...

प्लास्टिक का गोदाम, मौत का सामान: दिल्ली में धधकती आग ने ली 3 जान, सिस्टम पर फिर उठे सवाल।

क्रांतिकारी संकेत न्यूज़

दिल्ली में आग ने एक बार फिर तांडव मचाया है। मंगलवार रात रोहिणी इलाके में लगी आग में तीन लोगों की मौत जिंदा जलकर हो गई। प्लास्टिक गोदाम में लगई आग झुग्गियों तक पहुंच गई। इसके बाद आग ने झुग्गियों को अपने आगोश में ले लिया। इससे गहरी नींद में सो रहे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक रोहिणी इलाके के मांगेराम राम पार्क में देर रात एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मंगलवार रात करीब 1:30 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान की वजह से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलते हुए पास की झुग्गियों तक पहुंच गई। झुग्गियों में उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने या बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिला। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक पुरुष, एक महिला और करीब दो साल का एक मासूम बच्चा शामिल है। मृतक परिवार कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करता था और उसी झुग्गी में रह रहा था, जो आग की चपेट में आ गई।

कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर पाया गया काबू
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की कुल सात गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह 4 बजे आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था और कई झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read