बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई और रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अब आज Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar की ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' ओटीटी पर रिलीज हो गई है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई और रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अब Ranveer Singh की ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar की ‘धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘धुरंधर द रिवेंज (Raw and Undekha)’ नाम से रिलीज किया गया है। इसमें खास बात यह है कि ओटीटी वर्जन में दर्शकों को थिएटर में नहीं दिखाए गए कई नए सीन, अनसेंसर्ड डायलॉग्स और लंबा रनटाइम भी यहां देखने को मिल सकता है।
फिल्म 22 मई आज JioHotstar और Netflix पर स्ट्रीम हो गई है। भारत में इसके स्ट्रीमिंग राइट्स JioHotstar के पास बताए जा रहे हैं, जबकि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए फिल्म Netflix पर रिलीज की गई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसको लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार फिल्म का डिजिटल वर्जन करीब 3 घंटे 52 मिनट लंबा हो सकता है। इसमें अतिरिक्त एक्शन सीक्वेंस, हटाए गए डायलॉग्स और ‘रॉ एंड अनदेखा’ कट शामिल होने की संभावना है। साथ ही दर्शकों को 4K क्वालिटी और Dolby 5.1 ऑडियो सपोर्ट का भी एक्सपीरियंस मिल सकता है।
ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा
फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि इंटरनेशनल दर्शकों को फिल्म का अनकट वर्जन पहले देखने को मिल सकता है, जबकि भारत में अभी तक आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित टाइटल कार्ड और रिपोर्ट्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को इस हफ्ते के सबसे चर्चित एंटरटेनमेंट अपडेट्स में शामिल कर दिया है।