रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी. इस दौरान वह प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित होने वाले पारंपरिक 'मुरिया दरबार' में शामिल होंगी. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने इस बात की जानकारी दी है.
23 अक्टूबर को राष्ट्रपति का बस्तर दौरा
रायपुर में मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने ब ताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर जाएंगी और वहां मुरिया दरबार में हिस्सा लेंगी. बस्तर दशहरा विश्व प्रसिद दशहरे में गिना जाता है. यह 75 दिनों तक चलता है. इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति पुजारियों और आदिवासी समुदाय के नेताओं से बातचीत करेंगी. मुरिया दरबार एक पारंपरिक आदिवासी सभा है, जिसे आदिम जन संसद भी कहा जाता है. यह बस्तर दशहरा उत्सव का ही एक हिस्सा है.
महिला टी 20 मैच पर बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे महिला क्रिकेट मैचों की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है.भारत और जिम्बाब्वे के बीच महिला T20I सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. तीन मैचों की इस सीरीज के बाकी दो मैच भी इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं के लिए इन मैचों में प्रवेश मुफ्त रहेगा.
बस्तर दशहरा की प्रमुख रस्में
पाट जात्रा,डेरी गड़ई,काछनगादी पूजा,कलश स्थापना,जोगी बिठाई,रथ परिक्रमा और फूल रथ
मुरिया दरबार,कुटुम्ब जातार और मां दंतेश्वरी विदाई