जांच समिति में इन नेताओं को किया गया शामिल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी को जांच समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में विधायक सावित्री मंडावी, जनक ध्रुव और हर्षिता स्वामी बघेल के अलावा पूर्व विधायक भानूप्रताप सिंह, ममता चंद्राकर और कवर्धा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल को शामिल किया गया है। कांग्रेस ने समिति के सदस्यों से जल्द प्रभावित गांव का दौरा करने और मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने को कहा है। समिति पीड़ित बैगा जनजाति के परिवारों, ग्रामीणों और स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।