Homeरायगढ़एक भू-माफिया लामींदरहा में बसा रहा अवैध कॉलोनी, राजस्व विभाग उदासीन

एक भू-माफिया लामींदरहा में बसा रहा अवैध कॉलोनी, राजस्व विभाग उदासीन

शासन भूमि तलाश रही है इधर राजस्व विभाग की उदासीनता की वज़ह से चालू है अतिक्रमण का खेल

क्रांतिकारी संकेत न्‍यूज
रायगढ़। शहर का फेमस गिफ्ट संचालक और एक भू माफिया गोवर्धनपुर के लामींदरहां में अवैध रूप से पूरी की पूरी कॉलोनी बसा रहा है। लामीदरहा के मुख्य मार्ग पर लगी भूमि को कई टुकड़ो में प्लॉट काटकर बेचा जा रहा है। यह विडंबना ही है कि एक ओर शासन योजनाओं व विकास कार्यों के लिए भूमि की तलाश रही है, दूसरी ओर राजस्व विभाग की उदासीनता से अतिक्रमण का खेल बदस्तूर जारी है। 

भूमाफियाओं की गिद्ध नजर हमेशा से जमीनों पर रहती है। पहले शहर के अंदर थी, पर शहर में जगह नहीं मिलने पर अब संगीतराई, अतरमुड़ा, बिंजकोट, नावापाली, गोवर्धनपुर, लामीदरहा में रिक्त शासकीय व जंगल की भूमि पर अतिक्रमण का खेल शुरू हो गया है। हाल ही में शहर के एक फेमस गिफ्ट शॉप संचालक और एक भू माफिया ने लामीदरहा में अवैध रूप से कॉलोनी बसाना शुरू कर दिया है। लामीदरहा में खसरा नंबर 34/1 रकबा नंबर 28.57 हेक्टेयर पर और खसरा नंबर 32 रकबा 2.999 हेक्टेयर को कई टुकड़ो में बेचने की जानकारी सामने आ रही है। एक ही चक में 30 हेक्टेयर सरकारी जमीन को दबा दिया गया है। शासन प्रशासन हर जगह जमीन तलाश रही है लेकिन इनके सरकारी और निजी जमीनों को कौडिय़ों के दाम खरीदकर बिना अनुमति कॉलोनी बसा रहे है। लामीदरहा की जमीन सडक़ के किनारे है इसको बाउंड्रीवाल बनाकर भू माफिया और एक गिफ्ट संचालक मालिक धड़ल्ले से बेच रहे हैं।

क्या कहते हैं पटवारी
लामीदरहा के पटवारी जलंधर सिदार से जब इस विषय में जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि मैं एक विवाह कार्यक्रम में हूँ। आपको बाद में जानकारी देता हूँ।

Mentor Ramchandra (Youtube)

Mentor Ramchandra (Youtube)

spot_imgspot_img

Must Read