बेनेजुएला में आपदा की घड़ी: अपनों को तलाश रहे लोग, ला गुएरा तबाह, संकट में साथ आए 8 देश...

वेनेजुएला की राजधानी कराकास समेत पूरे देश में बुधवार देर शाम आए दो भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि हजारों लोग जान बचाने के लिए घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। वेनेजुएला में बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका पैदा कर दी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की 44% संभावना है, जबकि मृतकों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंचने की आशंका 30% बताई गई है।

भूकंप से वेनेजुएला में आपातकालीन प्रभाव

Image

दक्षिण अमेरिका के 8 देश मदद के लिए आगे आए

वेनेजुएला में भूकंप ने तबाही मचा दी है। अभी तक 32 हजार से ज्यादा लोगों के मरे होेने की आशंका जताई जा रही है। यहां का ला गुएरा डिजास्टर जोन घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें वेनेजुएला की एक्टिंग प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज ने उत्तरी इलाके में स्थित तटीय राज्य ला गुएरा को भूकंप से सबसे प्रभावित राज्य घोषित किया है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है यहां कई बिल्डिंग्स तबाह हो गई हैं।

भूकंप के कारण और सुरक्षा उपाय

Image

वेनेजुएला भूकंप के बाद बिजली ठप, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद

वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप के बाद राजधानी कराकस में जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जबकि सुरक्षा कारणों से कराकस और पड़ोसी मिरांडा राज्य में मेट्रो और ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरुवार सुबह कराकस के पश्चिमी हिस्सों में अंधेरा पसरा रहा। भूकंप के तेज झटकों की वजह से कई पानी की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और जलापूर्ति बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त इमारतों का निरीक्षण, मलबा हटाने और फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने का काम भी लगातार जारी है।

विश्व के सबसे बड़े भूकंप

mage Jun

वेनेजुएला भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि करीब 700 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर गैस सप्लाई बंद

भूकंप से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार ने प्रभावित इलाकों में गैस सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने बताया कि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और गैस रिसाव या संभावित विस्फोट जैसी घटनाओं से बचने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

वेनेजुएला भूकंप पर PM मोदी बोले- हरसंभव मदद के लिए तैयार है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति भारत की संवेदनाएं हैं और देश इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ मजबूती से खड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वेनेजुएला के लोगों के दुख में सहभागी है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-05 at 1.26.10 PM
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.59.19 PM
ed ed ed
Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.

Most Read