छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh News) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पुशर कार (Pusser Car) में तकनीकि खराबी की जांच कर रहे मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मजदूर साईकॉन कंपनी (Saicom Compeny) का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही यूनियन नेता और संयंत्र के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
पुशर कार से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी साईकॉन के 45 वर्षीय ठेका मजदूर विनोद कुमार 22 सितंबर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे कार की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ऐसा बताया जा रहा है कि कार खराब होने पर कपलिंग बेल्ट का काम कर रहे थे उसी दौरान ये हादसा हुआ। अचानक से पुशर कार चलने से मजदूर अनियंत्रित होकर चपेट में आ गया। पहले उसके पैर कट गए। बाद में उसने दम तोड़ दिया।