खाद की कालाबाजारी का मामला...खाद्य विभाग का एक्शन, बड़ी मात्रा में खाद जब्त, गोदाम सील....पढ़िए पूरी खबर....

क्रांतिकारी न्यूज़

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन का एक्शन हुआ है। यहां के मल्हार और सेन्दरी में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में छिपाकर रखा गया खाद्द जब्त किया गया है। आपको बता दें कार्रवाई के दौरान मल्हार स्थित अग्रवाल खाद भंडार से यूरिया, एनपीके और एसएसपी खाद बरामद की गई, जबकि सेन्दरी के बंसल फर्टिलाइजर में छिपाकर रखी गई खाद विभाग द्वारा जब्त की गई।  

कार्रवाई के बाद गोदाम सील

आपकेा बता दें जांच में अवैध भंडारण पाए जाने के बाद खाद्य विभाग द्वारा संबंधित गोदामों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है।

68,950 मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य

आपको बता दें किसानों के हितों को देखते हुए प्रशासन ने खाद उपलब्ध कराने के लिए शनिवार और रविवार को भी सहकारी समितियां खोलने का निर्णय लिया था। जिसके बाद खरीफ सीजन के लिए जिले को 68,950 मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य मिला है। खाद की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों के अनुसार जिले में यूरिया, डीएपी, पोटाश, एनपीके और एसएसपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search