पढ़ाई ठप: स्कूल बंद होने से बच्चों की कक्षाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं....

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद ब्लॉक के लिमोरा गांव में शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने उग्र कदम उठाते हुए स्कूल में ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों ने गांव के प्राइमरी, मिडिल और हायर सेकेंडरी तीनों स्कूलों के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

200 बच्चों के लिए सिर्फ 12 शिक्षक

ग्रामीणों का कहना है कि प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक कुल 200 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए सिर्फ 12 शिक्षक ही हैं। शिक्षकों की इस भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की थी। शिकायतों के बाद भी जब प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, तो थक-हारकर ग्रामीणों को तालाबंदी जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा।

पालकों और बच्चों को मनाने में जुटे आला अधिकारी

स्कूल में तालाबंदी की खबर मिलते ही आला अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। अधिकारी लगातार पालकों और बच्चों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-05 at 1.26.10 PM
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.59.19 PM
ed ed ed
Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.

Most Read