Raigarh Congress News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दशहरे के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत लोगों के बीच पर्चे बांटे। रावण दहन देखने पहुंचे लोगों की भीड़ को देखते हुए सत्तीगुड़ी चौक और आसपास के इलाकों में यह अभियान चलाया गया। कांग्रेस नेताओं ने पर्चों के जरिए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए।
Raigarh Congress News: कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग क्यों की?
कांग्रेस की ओर से बांटे गए पर्चों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। पार्टी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी का कहना है कि इन बदलावों से संदिग्ध नाम मतदाता सूची में जुड़ने और पात्र मतदाताओं के नाम हटने की आशंका है।
Raigarh Congress News: मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने क्या सवाल उठाए?
कांग्रेस ने पर्चों के माध्यम से कथित तौर पर हटाए गए 13.3 करोड़ नामों से जुड़ी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। पार्टी ने सभी नामों का सत्यापन कराने और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल करने की मांग के साथ - साथ मतदाता सूची का पूरा डिजिटल डेटा उपलब्ध कराने की मांग की।
पार्टी का कहना है कि इससे राजनीतिक दलों और आम नागरिकों को मतदाता सूची की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।
Raigarh Congress News: दशहरे पर कितने लोगों को बांटे गए पर्चे?
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि -'दशहरे पर रायगढ़ में रावण दहन देखने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सत्तीगुड़ी चौक और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को करीब 500 पर्चे बांटे गए।
पार्टी ने मतदाता सूची की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
Raigarh Congress News: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का क्या है उद्देश्य?
उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस के मुताबिक, लोकतंत्र की गरिमा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।