रायपुर समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीलज का संकट - कई पेट्रोल पंप बंद, : नो पेट्रोल नो डीजल के लगे बोर्ड,

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत हो गई है। सप्लाई नहीं होने से कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन पंपों में पेट्रोल-डीजल मिल रहे वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी है और लिमिट में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

बिलासपुर : 13 पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म

बिलासपुर जिले में भी पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंपों में ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है। कई पंपों पर “नो पेट्रोल” और “नो डीजल” के बोर्ड लगाए गए हैं। बाकी बचे पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही है। लोग घंटों इंतजार कर ईंधन भरवा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ परिवहन, निजी संस्थानों और सरकारी विभागों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है।

दंतेवाड़ा में गहराया डीजल संकट

दंतेवाड़ा में डीजल संकट गहरा गया है। अधिकतर पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म हो गई है। इसके चलते सुबह से पेट्रोल पंपों में सन्नाटा पसरा हुआ है। डीजल नहीं मिलने से ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। मालवाहक वाहन खड़े करने की नौबत आ गई है। सप्लाई प्रभावित होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। जल्द सप्लाई नहीं पहुंची तो परेशानी बढ़ सकती है।

महासमुंद : सिर्फ मचेवा पंप में मिल रहा पेट्रोल-डीजल

महासमुंद में पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता जा रहा है। शहर और आसपास संचालित 8 पेट्रोल पंपों में से अधिकांश ड्राई हो चुके हैं। केवल मचेवा स्थित शंकरा फ्यूल्स में सीमित मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है, जहां वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। शहर के पुष्पा फ्यूल्स और चाणक्य पेट्रोल पंप पहले से बंद हैं, जबकि पुलिस वेलफेयर, उत्तम फ्यूल्स, संगीता फ्यूल्स और ओजस फ्यूल्स का स्टॉक भी खत्म हो चुका है। केवल मचेवा स्थित शंकरा फ्यूल्स में स्टॉक है, जहां लोगों को घंटों लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल लेना पड़ रहा है। पंप संचालक स्टाक लिमिट होने के कारण बाइक को 2 लीटर एवं कार को 05 लीटर पेट्रोल दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-21 at 2.43.56 PM
Screenshot 2026-09-19 132312
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 3; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0051,0.0000;
brp_del_sen: 0.1300,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:08:29 13:32:26;
module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 166.66107;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;
my-collage

Most Read