छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा पारा, कुछ इलाकों में बारिश संग तेज हवा का अलर्ट जारी...

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 18 मई को कुछ इलाकों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जबकि 20 मई से कई हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 18 मई को कुछ इलाकों गरज-चमक के साथ तेज हवा, वज्रपात औऱ हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस योजना के कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश भी हुई। बिलासपुर में सबसे अधिक अधिकतम 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेण्डा रोड औऱ अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मानसून और चक्रवाती परिसंचरण का असर 

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि मॉडल त्रुटि के चलते इसमें चार दिन तक का अंतर हो सकता है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश औऱ उससे सटे बिहार क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। वहीं दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में भी  3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

अगले दिनों में बढ़ेगा तापमान और चलेगी लू

प्रदेश में 19 मई से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 20 मई से 24 मई के बीत प्रदेश के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

रायपुर शहर का मौसम पूर्वानुमान 

रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई को शहर का आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-05 at 1.26.10 PM
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.59.19 PM
ed ed ed
Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.

Most Read