घर में घुसकर मर्डर, झारखंड-महाराष्ट्र तक तार: सक्ती हत्याकांड का वो सच जिसने पुलिस को भी चौंकाया.....

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 26 जून को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने चार दिन में सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या प्रेम संबंध के चलते रची गई साजिश का नतीजा थी। महिला को रास्ते से हटाने के लिए 4 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, 26 जून को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई और लगातार चार दिन तक तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की।

पति और महिला के थे प्रेम संबंध

जांच में पता चला कि मृतका पूर्णिमा चौहान का रायगढ़ जिले के देल्लारी निवासी मुरलीशंकर चौहान से प्रेम संबंध था। दोनों आयुर्वेदिक दवाइयों के प्रचार और बिक्री का काम साथ करते थे। इस रिश्ते को लेकर मुरलीशंकर और उसकी पत्नी चम्पा चौहान के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, चम्पा चौहान ने कई बार पति और पूर्णिमा को समझाने की कोशिश की। इसके बाद मुरलीशंकर ने दूरी बना ली, लेकिन पुलिस का दावा है कि पूर्णिमा लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर पति-पत्नी ने महिला की हत्या की साजिश रची।

4 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

पुलिस के अनुसार, चम्पा चौहान और मुरलीशंकर चौहान ने राजेंद्र महंत से संपर्क किया और 4 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। तय रकम में से घटना के बाद 2 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए। इसके बाद राजेंद्र महंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई। 26 जून को गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत बाइक से गांव पहुंचे। गौरीशंकर ने पिस्तौल से पूर्णिमा पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

तीन राज्यों में दबिश, सभी आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की लोकेशन झारखंड और महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने झारखंड के जमशेदपुर और महाराष्ट्र के पुणे में दबिश देकर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग जगहों से पकड़ लिया गया।

हथियार, बाइक और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, कई मोबाइल फोन और सुपारी की रकम में बची नकदी बरामद की है। घटनास्थल से तीन खाली कारतूस भी मिले हैं। recoverd item पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-05 at 1.26.10 PM
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.59.19 PM
ed ed ed
Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.

Most Read