नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता कड़कड़डूमा के एक मॉल में स्थित कैफे में काम करती है और वह सभी आरोपियों को पहले से जानती थी.
सोमवार रात वह अपने इन सहकर्मियों के साथ एक पार्टी में शामिल होने गई थी.
पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद हो चुका था, लेकिन समूह के एक सदस्य के पास कथित तौर पर कैफे की चाबियां थीं. उसने कैफे को दोबारा खोला, जिसके बाद सभी ने अंदर पार्टी की और शराब पी.