‘आज सिर्फ पुरस्कार नहीं, करोड़ों लोगों का प्यार मिला’, पद्म भूषण सम्मान पर भावुक हुईं अलका याग्निक...

अलका याग्निक एक दुर्लभ सुनने की बीमारी से जूझ रही हैं और इस वजह से नए प्रोजेक्ट भी नहीं ले पा रही हैं। अब अपनी पोस्ट में भी उन्होंने ये दर्द बयां किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (23 जून) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 के शेष सम्मान प्रदान किए। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान वरिष्ठ गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए अब उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर भावुक पोस्ट लिखा है। अलका याग्निक ने लिखा, “पिछले दो सालों से मैं सुर्खियों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अपनी निजी यात्रा को साझा करने से दूर रही हूं। आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रही हूं। इस पूरे समय आपके प्यार, प्रार्थनाओं, संदेशों और अटूट समर्थन ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है।” “आज जब मैं देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक, पद्म भूषण, ग्रहण करने के लिए बाहर निकली, तो मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ था। यह सम्मान मेरे लिए बेहद विनम्र और गौरवपूर्ण है। हालांकि इस पर मेरा नाम लिखा है, लेकिन यह उतना ही उन सभी श्रोताओं का भी है जिन्होंने मेरी आवाज को अपने जीवन का हिस्सा बनाया, मेरी गायकी को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया और मेरे अच्छे-बुरे हर दौर में मेरा साथ दिया।” “यह पल मेरे लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह सिर्फ मेरे काम की पहचान नहीं है, बल्कि इस बात की भी याद दिलाता है कि प्यार, उम्मीद और हौसले से कितनी ताकत मिलती है। मैं धीरे-धीरे अपनी सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हूं और आज यहां सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आप सभी के लिए मौजूद होना चाहती थी, जो इस सफर का हिस्सा रहे हैं।” “मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का भी हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे इस असाधारण सम्मान से नवाजा। मैं इसे पूरी विनम्रता और सम्मान के साथ स्वीकार करती हूं।” “वर्षों से मुझे जो प्यार, स्नेह, प्रार्थनाएं और विश्वास मिला है, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं इसे हमेशा अपने साथ लेकर चलूंगी। आज मैंने सिर्फ एक पुरस्कार स्वीकार नहीं किया, बल्कि उन लाखों लोगों का प्यार महसूस किया जो मेरी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं। धन्यवाद,स्नेह सहित, अलका।”

क्यों काम नहीं कर रहीं अलका याग्निक?

अलका याग्निक एक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके कारण उन्हें सुनने में तकलीफ होती है। हाल ही में एनडीटीवी के साथ बातचीत में अलका ने बताया अब भी एक दुर्लभ सुनने की बीमारी से जूझ रही हैं और इस वजह से नए प्रोजेक्ट भी नहीं ले पा रही हैं। उन्होंने कहा, “कंपोजर अब भी मुझे काम के लिए बुलाते हैं, लेकिन मैं कर नहीं पाती।” उन्होंने बताया था कि एक फ्लाइट से उतरते वक्त अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया था। बाद में डॉक्टरों ने इसे वायरल अटैक के कारण हुआ सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-09-05 at 1.26.10 PM
WhatsApp Image 2026-09-03 at 3.59.19 PM
ed ed ed
Teacher with students around explaining or teaching from book on classroom - concept of support, education, assistance and guidance.

Most Read