जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को मिला आम आदमी पार्टी का समर्थन, गुरुवार को वांगचुक से मुलाकात करेंगे केजरीवाल....

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया है। केजरीवाल ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह बृहस्पतिवार शाम को पांच बजे जंतर-मंतर पर जाकर सोनम वांगचुक और सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देंगे। केजरीवाल ने कहा, ”सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वह देश की धरोहर हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। संघर्ष के और भी तरीके हो सकते हैं।”

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन और उसकी मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की भी मांग की। केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और भविष्य में छात्रों को परेशानियों से बचाने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को जंतर-मंतर पर वांगचुक से मुलाकात की थी। सीजेपी ने NEET-UG और अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह कोई गांधी या हीरो नहीं हैं। NEET- UG सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोप में जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

Screenshot 2026-09-19 132312
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 3; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0051,0.0000;
brp_del_sen: 0.1300,0.0000;
delta:1;
bokeh:1;
ispap:1;
papproctime: 2026:08:29 13:32:26;
module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 166.66107;aec_lux_index: 0;albedo:  ;confidence:  ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;
my-collage
Screenshot 2026-09-18 113305

Most Read