खरसिया रेलवे स्टेशन के पास मिडिल लाइन पर हुआ दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम चंदनडोंगरी निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग रामलाल गबेल की मौके पर ही हुई मौत..

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के खरसिया के ग्राम चंदनडोंगरी, बोतल्दा निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग रामलाल गबेल बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे अपने घर से निकले थे. इसके कुछ ही देर बाद खरसिया रेलवे स्टेशन के पास मिडिल लाइन पर उनका शव दो हिस्सों में कटा हुआ बरामद हुआ. ट्रेन की चपेट में आने से हुई इस मौत के मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी सबसे पहले 25 नवंबर को खरसिया स्टेशन मास्टर ने जीआरपी रायगढ़ को दी, जिसमें मिडिल लाइन में एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना दी गई थी. खबर मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया. घटना के शुरुआती समय में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. हालांकि, पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान उनकी पहचान रामलाल गबेल के रूप में सुनिश्चित हुई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई. जीआरपी ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search