संविधान रक्षा मार्च में रायगढ़ ग्रामीण के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में होंगे शामिल, नगेंद्र नेगी ने जारी किया संगठनात्मक निर्देश...26 नवंबर को रायपुर के गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकलेगा राज्यस्तरीय संविधान रक्षा मार्च, सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी...

रायगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2026, संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय संविधान रक्षा मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष श्री नगेंद्र नेगी के आदेशानुसार संगठनात्मक निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, मंडल एवं ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मार्च में सक्रिय एवं अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने कहा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह आयोजन 'वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान के अंतर्गत संविधान, लोकतंत्र एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देश में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के मंडल एवं ग्राम कांग्रेस अध्यक्षों, बूथ एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से रायपुर पहुंचने वाले कांग्रेसजनों की संख्या एवं आवश्यक समन्वय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री संगठन (प्र.) दीपक मंडल ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित यह मार्च संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक निर्देशों का पालन करते हुए अधिकाधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Popular Post

WhatsApp Image 2026-11-23 at 11.40.32 AM
WhatsApp Image 2026-11-23 at 11.34.31 AM
ca694480-3076-4196-a781-b30628fd649a_1795349798107
images (2)

Most Read