एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का आज, 26 सितंबर को सातवां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत शानदार रही। महिला कबड्डी टीम (Women's Kabaddi Team) ने रोमांचक फाइनल में ईरान (Iran) को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल (India Gold Medal) अपने नाम कर लिया। मुकाबला काफी करीबी रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों (Indian players) ने आखिरी पलों में शानदार खेल दिखाते हुए जीत पक्की की। आज भारत की नजरें एथलेटिक्स, शूटिंग, कबड्डी, हॉकी, फेंसिंग, बॉक्सिंग, स्क्वैश, तीरंदाजी, सेलिंग, सर्फिंग और बैडमिंटन समेत कई खेलों पर हैं। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन भी बैडमिंटन में एक्शन में नजर आएंगे, जबकि एथलेटिक्स में ज्योति याराजी, तजिंदरपाल सिंह और विष्णु टीके से भी उम्मीदें हैं।
भारतीय महिला कबड्डी टीम (Indian women's kabaddi Team) ने फाइनल (final) में ईरान को 37-34 से मात देकर स्वर्ण पदक जीत लिया। दोनों टीमों के बीच पूरे मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ईरान ने कई मौकों पर वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने दबाव के बीच अपना संयम बनाए रखा और तीन अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने महिला कबड्डी (Women's Kabaddi Team) में अपना शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। भारतीय टीम इससे पहले 2010, 2014 और 2022 में गोल्ड जीत चुकी है और 2018 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
जादुमणि सिंह का सफर खत्म
बॉक्सिंग (Boxing) में भारत (India) के जादुमणि सिंह (Jadumani Singh) को हार का सामना करना पड़ा। वह दूसरे दौर के मुकाबले में ओलंपिक पदक विजेता कार्लो पालाम से 0-3 से हार गए। इस हार के साथ जादुमणि का एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया।
शूटिंग में निराशा
महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को पदक नहीं मिल सका। तिलोत्तमा सेन चौथे स्थान पर रहीं, जबकि विदर्सा विनोद ने पांचवां स्थान हासिल किया।
छठे दिन भारत ने जीते थे 6 मेडल
एशियन गेम्स (Asian Games) के छठे दिन भारत ने कुल छह पदक जीते थे। इनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने गोल्ड दिलाया। वहीं पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने सिल्वर अपने नाम किया। महिलाओं के शॉट पुट में मनप्रीत कौर और पोल वॉल्ट में बरानिका एलंगोवन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
आज इन खेलों पर रहेंगी नजरें
सातवें दिन भारत के कई बड़े खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में उतर रहे हैं। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन पर नजरें रहेंगी। एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ी पदक की दौड़ में उतरेंगे। इसके अलावा शूटिंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग और अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत के लिए महिला कबड्डी का गोल्ड जीतना दिन की बड़ी उपलब्धि बन चुका है। अब बाकी मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।