छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड! उत्तरी जिलों में 4 डिग्री तक गिरने वाला है रात का पारा, जानें अगले 24 घंटे का हाल...

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे मौसम ड्राय रहने की संभावना (CG Weather Update) है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 24 नवंबर को प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तरी जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

अगले 24 घंटे बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं है। 25 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से राहत रहने वाली है।

प्रमुख शहरों को तापमान

CG Weather Update

उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव का असर सबसे ज्यादा प्रदेश के उत्तरी हिस्से में देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान यहां न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यहां मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

जगदलपुर में सबसे अधिक और सबसे कम तापमान

सोमवार, 23 नवंबर को जगदलपुर में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी जगदलपुर में ही 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 29 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी तरह की विशेष मौसमी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search

Most Read