छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे मौसम ड्राय रहने की संभावना (CG Weather Update) है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 24 नवंबर को प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तरी जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
अगले 24 घंटे बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं है। 25 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यानी अगले 24 घंटे बारिश के लिहाज से राहत रहने वाली है।प्रमुख शहरों को तापमान