बंगाल में पुलिस एनकाउंटर: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी ढेर...

पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बंगाल पुलिस ने रेपिस्ट का एनकाउंटर किया है। उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले के गाइघाटा में 17 वर्षीय लड़की के रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान आरोपी पुलिस की रिवाल्वर छीनकर भागने लगा। आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली भी चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रह्लाद दास मारा गया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों ने प्रशासन और राज्य सरकार का धन्यवाद किया है। जानकारी के मुताबिक 24 अक्टूबर को 17 वर्षीय पीड़िता के लापता होने का मामला सामने आया था। 25 अक्टूबर को उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रह्लाद दास को गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रहलाद दास को क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के लिए घटनास्थल पर ले गई थी। अधिकारियों के मुताबिक प्रह्लाद दास ने इस दौरान एक पुलिसकर्मी से उसकी सर्विस गन छीन ली थी। प्रह्लाद दास ने पुलिस टीम पर गोली चलाई और वहां से भागने की कोशइश की। मामले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में IGP ने बताया कि आरोपी प्रह्लाद दास भागने की फिराक में था। उसने घटनास्थल पर एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई. जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
ग्राम पंचायत ने कार्रवाई का स्वागत किया इधर स्थानीय पंचायत के उप-प्रमुख ने भी इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। ग्राम पंचायत के सदस्य ने मामले में पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा था और सभी चाहते थे कि आरोपी को कड़ी सजा मिले। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस, प्रशासन और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। जो कोई भी कानून तोड़ेगा, उसे ऐसे ही नतीजे भुगतने होंगेः मंत्री दिलीप घोष गायघाटा रेप केस के आरोपियों के एनकाउंटर पर कमेंट करते हुए मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं, जहां एक क्रिमिनल भाग रहा था, और एनकाउंटर हो गया। यहां भी ऐसा ही हुआ है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जो कोई भी कानून तोड़ेगा, उसे ऐसे ही नतीजे भुगतने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Search